Post Office के इस स्कीम में डबल होता है पैसा, निवेशकों को हो रहा जबरदस्त मुनाफा

Post Office Scheme

Post Office Scheme

विज्ञापन

Post Office Saving Scheme : हर व्यक्ति अपनी आमदनी में से कुछ न कुछ बचत कर अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है। लोगों के इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग कई सेविंग स्कीम चला रहा है, जिसमें लोगों को काफी फायदा भी हो रहा है। इनमें से कई ऐसी स्कीम है जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इन्हीं स्कीमों में से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। यह छोटे से लेकर बड़े निवेशकों तक के लिए है। इस स्कीम के तरह पोस्ट ऑफिस बढ़िया रिटर्न दे रहा है और निवशकों इन्वेस्टमेंट पर जबरदस्त मुनाफा भी मिल रहा है। यह पोस्ट ऑफिस की ये सबसे फायदेमंद और रिटर्न देने वाले स्कीम्स में से एक है।

विज्ञापन
Post Office Saving Scheme

Post Office Saving Scheme

भारतीय डाक विभाग की यह एक ऐसी स्कीम है जिसमें निवेशक का पैसा एक निश्चित समय बाद दोगुना हो जाता है। इस स्कीम (Kisan Vikas Patra) में निवेश को 7 फीसदी से ज्यादा की दर ब्याज मिल रहा है। इसमें राशि 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में निवेश डबल हो जाता है।

विज्ञापन

दरअसल इस स्कीम में इनवेस्टमेंट पर कंपाउंड इंटरेस्ट के हिसाब से ब्याज कैलकुलेट किया जाता है। इस योजना में अगर आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो यह एक निश्चित समय के बाद 10 लाख रुपये हो जाता है।

इस स्कीम में निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये है जबकि अधिकतम सीमा तय नहीं है। किसान विकास पत्र में आप अपनी क्षमता के मुताबिक 1000 रुपये से ऊपर कुछ भी निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

कोई भी भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। इसके तहत 10 साल से कम उम्र के बच्चों का खाता माता-पिता खुलवा सकते हैं और वो माता-पिता में से कोई भी व्यक्ति नॉमिनी हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ