Gold News : सरकारी दर पर सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, यहां जानिए रेट समेत तमाम जानकारी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold News : अगर आप भी बाजार से सस्ता और सरकारी रेट पर सोना खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास आज आखिरी मौका है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 11 सितंबर 2023 से सस्ते रेट पर सोना बेच ही है, जिसका आज आखिरी दिन है।
आपको बता दें कि पिछले सोमवार यानी 11 सितंबर से आरबीआई चालू वित्त वर्ष सॉवरेन 2023-24 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) की शुरुआत की थी जिसका आज शुक्रवार यानी 15 सितंबर को आखिरी दिन है। इस स्कीम के तहत सरकार ऑनलाइन सोने की खरीददारी पर लोगों को डिस्कॉउंट भी दे रही है।
इस स्कीम के तहत कोई भी निवेशक गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकता है। आरबीआई ने इसके लिए इश्यू प्राइज 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,923 रुपये तय की गई है। इतना ही नहीं आरबीआई ऑनलाइन खरीददारी पर डिस्काउंट भी दे रही है। आरबीआई इस स्कीम के तरह ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट दे रही है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,873 रुपये देना होंगे।
निवेशक इस स्कीम के तहत गोल्ड बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाक घर, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज, NSE और BSE से खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री नहीं होती है।
इसमें निवेशक एक ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलोग्राम तक गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता हैं। वहीं ट्रस्ट या फिर किसी संस्था मैक्सिमम 20 किग्रा तक गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है।
आपको बता दें आरबीआई की ओर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड है। केंद्र सरकार की पहल पर आरबीआई ने साल 2015 में इसकी शुरुआत की थी।
और पढ़िए – Gold News: क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, कैसे करें पहचान ?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: