Post Office Saving Account Interest Rate: आप अपने पैसों को कहां निवेश करना पसंद करते हैं? अगर किसी योजना में तो इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि आपको अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। इसलिए पैसों को निवेश करने से पहले सबसे पहले आपको सभी बैंकों का ब्याज दर जान लेना चाहिए। जबकि, अपने पैसों को बचत खाते में जमा करने के दौरान भी ब्याज दर पर जरूर गौर करें।
जी हां, भले ही आप अपने पैसों को जमा कर रहे हैं, लेकिन अगर जमा पैसे से आपको निकासी के दौरान अधिक पैसे मिले तो क्या बुराई है? इसलिए अगर आपको बचत खाता खुलवाना है तो पहले ये जरूर जान लीजिए कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहा है और आप पोस्ट ऑफिस के पास सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं तो कैसे आपको कम से कम कितने रुपये जमा करने पर अधिक ब्याज का फायदा मिल सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बचत खाते पर मिलता है ब्याज का फायदा
बैंक में बचत खाता खुलवाने पर ग्राहकों को आमतौर पर 2.70% से 3% के आसपास ब्याज दर का फायदा मिलता है। सालाना ब्याज का फायदा मिलता है। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं कि कौन सा बैंक सेविंग खाते पर कितना ब्याज का फायदा दे रहा है।
सेविंग खाते पर कौन सा बैंक दे रहा है कितना ब्याज?
- डाकघर की ओर से बचत खाते पर 4.0 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बचत खाते पर 2.70 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- बीओबी की ओर से बचत खाते पर 2.75 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- ICICI की ओर से बचत खाते पर 3.00 प्रतिशत से 3.50 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- एचडीएफसी की ओर से बचत खाते पर 3.00 प्रतिशत से 3.50 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बचत खाते पर 2.70 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बचत खाते पर 2.70 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
- बीओआई की ओर से बचत खाते पर 2.90 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस दे रहा है 4.0% तक ब्याज
पोस्ट ऑफिस की ओर से सेविंग अकाउंट पर 4.0 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। आप यहां पर कम से कम 500 रुपये में सेविंग खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा बैंक न्यूनतम राशि भी 500 रुपये होना जरूरी है। अगर आपके खाते में न्यूनतम राशि से कम पैसे होंगे तो आप पर जुर्माना लग सकता है। दूसरे बैंकों की बात करें तो सेविंग खाते के लिए आमतौर पर न्यूनतम राशि 1000 रुपये तक होती है।
पोस्ट ऑफिस के बैंक खाते के साथ क्या-क्या मिलेगा?
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बैंक खाते के साथ चेक बुक, एटीएम कार्ड, ई-बैंकिंग और आधार लिंक जैसी सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा यूजर्स को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का फायदा दिया जाता है।
पोस्ट ऑफिस का बचत खाता कैसे खुलवाएं?
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस का सेविंग खाता खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप नजदीकी डाकघर जाकर बचत खाता खुलवा सकते हैं। यहां जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा और फिर कम से कम 500 रुपये देकर आप बचत खाता खुलवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये है Post Office की बेस्ट रिटर्न Scheme
संबंधित खबरें
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
35 mins agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 hr agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
4 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
7 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
8 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
16 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
21 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
22 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
23 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines