Post Office Time Deposit FD Scheme

Post Office की बेस्ट रिटर्न Scheme, निवेश करने पर मिलेंगे ढेरों फायदे! डिटेल्स में जानें योजना

Post Office Time Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें खाता खोलकर आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं, आइए इस योजना के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

जी हां, अपने पैसों को ऐसी जगह निवेश करने की कोशिश करें जो आपके लिए बाद में सिरदर्दी नहीं बल्कि मुनाफे का सौदा रहे। आप थोड़ी-थोड़ी बचत करके अच्छी खासी रकम जुड़ सकते हैं। हर महीने 1 हजार रुपये की बचत भी आपको आगे चलकर लखपति बना सकती है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की टाइम डिपॉजिट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें खाता खोलकर आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं, आइए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन

Post Office Time Deposit Yojana Benefits

डाकघर की सावधि जमा योजना यानी टाइम डिपॉजिट स्कीम कई तरह के फायदों के साथ है। आप इस स्कीम में कम निवेश कर सकते हैं और कुछ समय के बाद अच्छा-खासा रिटर्न भी पा सकते हैं। अगल समय सीमा के साथ इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। इसमें आपको 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा मिलता है।

Post Office Time Deposit Scheme

डाकघर की टाइम डिपॉजिट एक शॉर्ट और लॉन्ग टर्म निवेश योजना है। इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के साथ निवेश करने की समय सीमा मिलती है। आप इसमें कम से कम 1 हजार रुपये प्रति माह निवेश कर सकते हैं। इस योजना में एक साथ तीन लोग ज्वाइंट खाता खुलवा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे और कहां खुलेगा खाता?

माता-पिता अपने 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर भी टाइम डिपॉजिट का खाता खुलवा सकते हैं। भारत के किसी भी डाकघर में जाकर आप खाता खुलवा सकते हैं। कम से कम 1 हजार रुपये की राशि से टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ