Post Office Monthly Income Scheme: अगर आपको भी किसी ऐसे स्कीन की तलाश है जिसमें आपको हर महीने आपको एक निश्चित राशि मिलती रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) एक जबरदस्त स्कीम लेकर आया है।
इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)। इस स्कीम के तहत हर महीने की एक निश्चित तारीख को आपके खाते में फिक्स रकम आ जाती है। जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की यह बेहद ही लोकप्रिय स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लाखों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई इन्वेस्ट कर रखा है। इसमें निवेशक को उनके निवेश पर बढ़ियां रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में निवेशक को हर महीने गारंटीड रिटर्न मिलता है। यदि आप चाहें तो तिमाही, छमाही या फिर सालाना के आधार पर भी पैसे प्राप्त कर सकते हैं।
इस स्कीम के तहत आप अपने घर के पास किसी भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। फिलहाल इस स्कीम के तहत लोगों को उनके निवेश पर 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इसमें इंटरेस्ट का भुगतान मासिक आधार पर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की ऐसी योजना, जिससे मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
इस स्कीम में निवेशक को एक मुश्त पैसा जमा करना होता है। उसके बाद उसे उनके निवेश के हिसाब से हर महीने ब्याज का पैसा मिलने लगता है। इस स्कीम के तहत मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। एक आंकड़े के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 7.4 फीसदी की ब्याज दर के आधार पर हर महीने 3,084 रुपये का इंटरेस्ट के रुप में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays September 2023: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक नजर में यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस स्कीम के तहत सिंगल और ज्वाईंट दोनों तरह से खाते खुलवाए जा सकते हैं। सिंगल स्कीम के तहत आप इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आप इसे कभी भी बंद भी करवा सकते हैं। वहीं मैच्योरिटी से पहले खाताधारक की मृत्यु पर यह अकाउंट खुद ब खुद बंद हो जाता है, और खाता धारक के नॉमिनी या फिर कानूनी उत्तराधिकारी पैसे मिल जाते हैं।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
18 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
21 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines