Post Office MIS 2024: सिंगल या जॉइंट अकाउंट कौन सा होगा बेहतर? निवेश से पहले समझिए कैलकुलेशन

Post Office MIS Scheme 2024: क्या आप निवेश करने की सोच रहे हैं? तो पहले पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में जान लीजिए।

Post Office MIS Scheme 2024 single and Joint Account benefits

Post Office Monthly Income Scheme 2024

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई में सेविंग करना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप सरकार की कई योजनाओं को अपना सकते हैं। जबकि, कई फाइनेंशियल कंपनियां या बैंक भी तरह-तरह की इन्वेस्टमेंट स्कीम (Investment Scheme) को पेश करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको निवेश करने के बाद सैलरी की तरह हर महीने जेब खर्च मिल सके तो आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme 2024) में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

सरकारी होने के कारण पोस्ट ऑफिस में आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे और आपको तय समय पर निवेश का रिटर्न भी मिल सकेगा, आइए पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम्स में से एक मंथली स्कीम के बारे में जानते हैं।

Post Office MI Scheme में प्रकार के खाते?

पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम के तहत आप दो तरह के खाते खुलवा सकते हैं। इसमें सिंगल और जॉइंट दो अकाउंट खुलवाने की सुविधा दी जाती है। हालांकि, किस तरह के खाता खुलवाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है, आइए निवेश करने से पहले जान लेते हैं।

विज्ञापन

सिंगल या जॉइंट अकाउंट कौन सा होगा बेहतर?

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए कि सिंगल और जॉइंट में से किस खाते को खुलवाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा? दरअसल, जॉइंट खाते को खुलवाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। चाहे आप अपने पति, पत्नी, भाई या परिवार के किसी सदस्य के साथ मंथली इनकम स्कीम का जॉइंट अकाउंट खुलवाएं, आपको इसमें डिपॉजिट लिमिट बढ़ाने का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

बढ़ेगी डिपॉजिट लिमिट

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट खुलवाने पर डिपॉजिट लिमिट बढ़ जाती है। सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। जबकि, जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक की रकम जमा की जा सकती है। इस स्कीम में प्रतिमाह ब्याज का फायदा मिलता है।

स्कीम के तहत खाताधारकों को 5 साल बाद अपने जमा रकम वापस भी मिल सकती है। मैच्योरिटी हो जाने के बाद भी अगर फायदा उठाना चाहते हैं तो आप 5 साल बाद फिर से अकाउंट खुलवा सकते हैं।

विज्ञापन

Post Office MIS Scheme 2024 Calculation

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत आप 5,55,000 तक की कमाई कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने इस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट खुलवा रखा है और 15 लाख रुपये जमा कर रहे हैं, तो इस पर आपको 7.4 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा। ऐसे में आप 1 साल में 1,11,000 रुपये तक की कमाई कर सकेंगे। इस तरह से 5 साल में आपकी 5,55,000 रुपये तक की कमाई हो सकेगी।

विज्ञापन

सिंगल खाताधारक को कितना होगा फायदा?

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत अगर सिंगल खाता खुलवाया है और 9 लाख रुपये जमा किए हैं तो आपको हर महीने 5,550 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। ऐसे में 1 साल के अंदर आप 66,600 रुपये तक की कमाई कर सकेंगे और 5 सालों में आपको 3,33,000 रुपये तक के ब्याज का फायदा मिलेगा।

आप पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर मंथली इनकम स्कीम के बारे में अधिक जान सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो वीडियो के जरिए भी पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम योजना का पता कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ