Life Certificate: पेंशन होल्डर्स घर बैठे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र! जानिए आसान तरीका

How to Submit Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए आप 7 तरीकों को अपना सकते हैं, आइए इसमें से एक ऑनलाइन तरीका आपको बताते हैं।

life certificate submission last date 2024

life certificate

विज्ञापन

How to Submit Life Certificate Process in Hindi: साल में एक बार जीवन प्रमाणपत्र जमा करना हर पेंशन होल्डर्स के लिए जरूरी होता है। आमतौर पर सरकार की ओर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का अंतिम महीना नवंबर तक का होता है। हालांकि, इस बार लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की लास्ट डेट बढ़ती रही है।

जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दिया गया है। ऐसे में पेंशनभोगियों के पास अधिक दिनों का और समय है। अगर आप एक पेंशन कर्ता हैं या आपके घर में कोई पेंशन का लाभ उठा रहा है, तो आप घर बैठे भी आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अब घर बैठे आसान

सरकार की ओर से  पेंशनभोगियों को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में पेंशन होल्डर्स आसानी से जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। एक या दो नहीं बल्कि 7 तरीके हैं जिन्हें अपनाकर पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

ways to submit Life Certificate

घर बैठे जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट

कई तरीकों में से एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) की सुविधा शामिल है। आप इस सर्विस के जरिए आसानी से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी बैंक में जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

कैसे उठाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस का फायदा?

पेंशनभोगियों के पास घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा बैंक के डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए मिलेगी। इस सर्विस के माध्यम से पेंशनभोगियों के बायोमेट्रिक से जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा। आप चाहें तो वीडियो के जरिए भी ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा को देख सकते हैं।

हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी

विज्ञापन

सरकार की ओर से हर साल पेंशनभोगियों से लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करवाया जाता है। इसे सिर्फ 1 साल के लिए ही वैध माना जाता है। इसके जरिए सरकार को जानकारी मिलती है कि आप जीवित हैं। इसलिए सभी पेंशनभोगियों के लिए जरूरी होता है कि वो वैधता खत्म होने से पहले अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, अगर नहीं करते हैं तो उन्हें पेंशन नहीं मिलती या फिर इसमें देरी भी होने लगती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ