Post Office Best Return Scheme: आज के साथ अपने कल को सुरक्षित करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम को अपना सकते हैं। 5 लाख रुपये निवेश करके आपको इसमें एक अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सरकारी होने के कारण पोस्ट ऑफिस (Post Office Saving Schemes) एक बिना जोखिम वाली योजनाओं के साथ है, जिसमें गारंटीड रिटर्न का भी फायदा मिलता है। अगर आप बिना जोखिम के अच्छा इनकम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की एक खास योजना में निवेश कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 4 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर 8% तक ब्याज
पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम!
दरअसल, हम पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम टाइम डिपॉजिट (टीडी) की बात कर रहे हैं। ये स्मॉल सेविंग स्कीम है जो 1, 2, 3, 4 और 5 साल तक की समय सीमा के साथ है। इसमें मैच्योरिटी के लिए एकमुश्त राशि जमा की जा सकती है। इस योजना में जमा राशि पर सालाना ब्याज का बेनिफिट मिलता है।
Time Deposit Interest Rate Benefits
- 1 साल की अवधि पर सालाना ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है।
- 2 साल की अवधि पर सालाना ब्याज दर 7 प्रतिशत है।
- 3 साल की अवधि पर सालाना ब्याज दर 7 प्रतिशत है।
- 5 साल की अवधि पर सालाना ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें- निवेश करने पर डबल होगा पैसा!
वीडियो के जरिए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम क्या है?
https://www.youtube.com/watch?v=QYJTe4DriOk
5 लाख रुपये पर 2.25 लाख रुपये ब्याज
अगर आप पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में 5 साल की अवधि के साथ 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी के समय 7,24,974 रुपये मिलेंगे। 5 लाख रुपये निवेश करने पर 5 साल बाद आपकी कमाई 2,24,974 रुपये की होगी। इसका फायदा आप फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर उठा सकते हैं। वीडियो के माध्यम से भी आप पूरा कैलकुलेशन समझ सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस टीडी में न्यूनतम निवेश
पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में आप सिंगल या ज्वाइंट खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। इसमें 1 हजार रुपये के गुणक में हर महीने निवेश किया जा सकता है। जबकि, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आने वाली इस स्कीम में 5 साल की टीडी पर टैक्स छूट है।
ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana का फायदा उठाने के लिए रजिस्ट्री जरूरी
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines