Portable Turbine Washing Machine Price in India: सर्दियों में नहाना तो दूर की बात है कई लोगों के लिए ठंडे पानी में हाथ धोना भी किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है। वहीं, अगर कपड़ों को हाथ से धोना पड़ जाए तो सर्दियों में सबसे ज्यादा मुश्किल और टेंशन भरा काम ये ही लगता है। हालांकि, वॉशिंग मशीन के होने से इस काम को आसान किया जा सकता है, लेकिन तब क्या करें जब इसके लिए घर में ज्यादा स्पेस न हो या वॉशिंग मशीन को खरीदने के लिए खास बजट न हो?
घर में कम स्पेस या बजट कम होने पर आप पोर्टेबल टर्बाइन वॉशिंग मशीन को खरीद सकते हैं। 500 रुपये से कम कीमत में मिलने वाली ये पोर्टेबल टर्बाइन वॉशिंग मशीन आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में खरीदने (Turbine Washing Machine Availability) के लिए मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- 100 या 1000 रुपये वाला कौन सा Rod Heater सही?
क्या है खासियत?
बात करें खासियत की तो पोर्टेबल टर्बाइन वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आप किसी बाल्टी या टब में भी कर सकते हैं। दरअसल, ये एक तरह का मिनी डिवाइस है जो कपड़ों को साफ करने के काम आता है। पोर्टेबल होने के कारण आप इसे आसानी से चार्ज करने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक बार में कितने कपड़े धूल सकते हैं?
पोर्टेबल टर्बाइन वॉशिंग मशीन की मदद से आप छोटे बच्चों के कपड़ों को आसानी से वॉश कर सकते हैं। रुमाल, जुराब समेत अन्य तरह के छोटे कपड़े आसानी से वॉश हो सकेंगे। रही बात टी-शर्ट, शर्ट या पेंट को धोने की तो इन्हें आप एकसाथ नहीं धो सकेंगे। अच्छी तरह से धोने के लिए दो से तीन शर्ट या फिर एक-दो पेंट को आप धो सकते हैं।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अल्ट्रासोनिक पोर्टेबल टर्बाइन वॉशिंग मशीन से बर्तन भी वॉश हो सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि Ultrasonic Portable Turbine वॉशिंग मशीन के अलावा अन्य तरह की पोर्टेबल वॉशिंग मशीन भी बाजार में उपलब्ध हैं। ये देखने में आरो मशीन या एक बाल्टी की तरह भी होता है। इसमें आप आसानी से कपड़ों को वॉश कर सकते हैं। इसके बारे अधिक जानने के लिए आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC से सिर्फ 20 से 40 रुपये में बुक करें Room!
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines