मुंबई: CNG, PNG काफी हद तक सस्ती व्यवस्था के लिए जानी जाती थी, लेकिन शायद वो अब दौर निकल चुका है। चूंकि पिछले दिनों इन गैसों के दाम बहुत बढ़े हैं। अब महानगर गैस ने मंगलवार को थोड़ी राहत देते हुए CNG PNG के दामों में कटौती की हैं। सरकार से घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन में वृद्धि के बाद महानगर गैस ने पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, PNG की कीमत 4 रुपये प्रति घनमीटर घटाकर 48.50 रुपये कर दी गई है, जबकि सीएनजी की कीमत 6 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कहा कि दरों में संशोधन के बाद, सीएनजी के उपयोग से वाहन मालिक को वित्तीय राजधानी में ईंधन लागत पर 48 प्रतिशत की बचत करने में मदद मिलेगी।

पीएनजी उपयोगकर्ताओं के मामले में, सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की तुलना में बचत 18 प्रतिशत होगी।

मुंबई के अलावा पुणे में भी सीएनजी की कीमत में कटौती की गई है। पुणे में सीएनजी 4 रुपये सस्‍ती हो गई है। अब पुणे में एक किलो CNG 87 रुपये की मिलेगी। बता दें कि यह रेट कम इसलिए हुए क्योंकि सरकार ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में कमी लाने के लिए प्राकृतिक गैस की कुछ मात्रा उद्योगों से लेकर शहर गैस वितरण कंपनियों को आवंटित की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ