PNB Customers KYC Update Alert: देश के सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है। बैंक द्वारा करीब सवा 3 लाख बैंक खाताधारकों को अलर्ट किया गया है। अगर खाताधारकों द्वारा जल्द से जल्द केवाईसी अपडेट (PNB KYC Update) नहीं किया गया तो उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बैंक ने ग्राहकों से केवाईसी अपडेट के लिए कहा है। अगर ग्राहक ऐसा नहीं करेंगे तो आगामी दिनों में उनके बैंक खाते को बंद कर दिया जाएगा।
करीब 3 लाख बैंक खाते हो सकते हैं बंद!
पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बैंक जानकारी दी है कि केवाईसी न करवाने पर लगभग सवा 3 लाख बैंक खाते अनऑपरेटिव हो सकते हैं। इसलिए 12 अगस्त 2024 से पहले केवाईसी अपडेट करा लें। ने करने पर बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा।
बचत और चालू खाता हो जाएगा बंद
पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया है, जिसके बाद उन बैंक खाते को बंद कर दिया जाएगा जिनका केवाईसी नहीं हुआ होगा। सेविंग और करंट दोनों तरह के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा, जिसके बाद ग्राहक पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
KYC के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत?
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- आईडी प्रूफ (Address Proof)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- एड्रेस प्रूफ ( ID Proof)
- आय प्रमाण (Income Proof)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन (PAN Card)
ये भी पढ़ें- Gold चोरी हो जाए या खो जाए, फिर भी मिलेंगे पूरे पैसे! बस इस बात का रखें ख्याल
Punjab National Bank KYC Update Process
ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाएं। केवाईसी का फॉर्म भरें और उसे बैंक ब्रांच में जमा कर दें। इसके बाद कुछ ही देर में केवाईसी अपडेशन का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस से भी बैंक खाते का केवाईसी करा सकते हैं।
कैसे करें ऑनलाइन केवाईसी अपडेट?
घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी आप केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएनबी की बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाना होगा। यहां सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा कर केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो रजिस्टर्ड ई-मेल के माध्यम से भी आप केवाईसी अपडेट करने का काम पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- यहां सस्ते में मिल रही है Flight टिकट
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
13 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines