Google Flight मोड की भी नहीं पड़ेगी जरूरत! यहां सस्ते में मिल रही है हवाई टिकट

Freedom Sale 2024 Flight Ticket Offers: हवाई जहाज की टिकट सस्ते में बुक करनी है तो आप फ्रीडम सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल के तहत 2000 रुपये से भी कम में फ्लाइट की टिकट मिल रही है।

Freedom Sale 2024 air india Flight Ticket Offers

फ्लाइट टिकट पर ऑफर

Freedom Sale 2024 Flight Ticket Offers: अगस्त का महीना कई छुट्टियों के साथ है। अगर आप कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए हवाई जहाज से जाने का अच्छा मौका है। आप हवाई मजा वो भी बहुत कम कीमत के टिकट प्राइस के साथ उठा सकते हैं। अगर आप 15 अगस्त या रक्षाबंधन के दौरान पड़ने वाली छुट्टियों का मजा उठाना का सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। फ्रीडम सेल के तहत आप सस्ते में हवाई जहाज की टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल फ्लाइट (Google Flights) मोड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन कैसे और कहां से आप सस्ते में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कैसे और कहां से मिलेगी सस्ती हवाई टिकट?

गूगल फ्लाइट मोड को यूज किए बिना आप सस्ते में हवाई टिकट ले सकते हैं। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से फ्रीडम सेल (Air India Express Freedom Sale 2024) के तहत कम कीमत में हवाई टिकट का फायदा दिया जा रहा है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा 2000 रुपये से कम में फ्लाइट टिकट बुकिंग का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन

2000 रुपये से कम की हवाई टिकट

देश की आजादी के 77 साल पूरे होने पर एयर इंडिया की ओर से सिर्फ 1947 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दिया जा रहा है। फ्रीडम सेल के तहत 5 अगस्त 2024 तक सस्ते में हवाई टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रैवल डेट भी 30 सितंबर 204 तक की है। ऐसे में अगर आप अगस्त से सितंबर में कहीं घूमने जाने वाले हैं तो हवाई टिकट की बुकिंग कर सस्ते में घूमकर आ सकते हैं।

विज्ञापन

कहां से करें एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की टिकट बुक?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्रीडम सेल का फायदा उठाने के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट की बुकिंग करनी होगी। इसके लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की साइट पर जाएं। यहां आपको होम पेज पर ही फ्रीडम सेल शो होगी, उस पर क्लिक करें। इसके बाद टिकट बुकिंग प्रोसेस को अपनाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये हैं टर्म एंड कंडीशन्स

अगर आप एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्रीडम सेल के तहत हवाई टिकट की बुकिंग करने का सोच रहे हैं, तो 5 अगस्त तक इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ये नॉन-ट्रांसफरेबल ऑफर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर है। एयरलाइन द्वारा ऑफर्स के तहत कुछ सीटों को रिजर्व किया जाएगा। पैसे को रिफंड करना काई ऑप्शन नहीं दिया गया है। एयरलाइन द्वारा किसी तरह की सूचना दिए बिना ऑफर को कैंसिल भी किया जा सकता है।

क्या है Google Flight मोड?

गूगल फ्लाइट एक ऐसा मोड है जो यूजर्स को सस्ते में टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें आप अपने डेस्टिनेशन, जर्नी डेट और टाइम आदि को एड कर सकते हैं जिसके बाद गुगल खुद आपको बता देगा कि फ्लाइट कहां पर सस्ते में मिल रही है। यहां आपको अलग-अलग कंपनियों की फ्लाइट टिकट के बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ