PNB Alert: अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो जरा इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। आने वाले समय में आप बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज करना शुरू किया है, जिन्होंने अपना अकाउंट पिछले 2 साल से यूज नहीं किया। अगर आप भी उनमें से एक ग्राहक हैं तो जरा संभल जाइए, अकाउंट से पैसों का लेनदेन आप नहीं कर पाएंगे।
क्या कहता है RBI का नियम
आरबीआई का नियम कहता है कि पिछले 2 साल से जिस भी अकाउंट से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है, उसे इनएक्टिव कर दिया जाए। यानी अकाउंट से कोई भी लेन देन नहीं हो पाएगा। इसे बाद में फुल केवाईसी करने के बाद एक्टिव किया जा सकता है, लेकिन इस समस्या में फंसना ही क्यों। जल्दी से अकाउंट से पैसे जमा या निकाल लीजिए।
ब्याज का क्या होगा?
अब सवाल आता है कि क्या बैंक इस इनएक्टिव अकाउंट पर ब्याज देगा और उन पैसों का क्या होगा? जी हां, बिल्कुल आपको ब्याज मिलती रहेगी, साथ में पैसे भी आपके सुरक्षित रहेंगे। लेकिन आपको इन पैसों का इस्तेमाल करना है तो फुल केवाईसी करनी जरूरी होगी। उसके लिए आपको बैंक में विजिट करना होगा और अपने सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड शामिल है।
यह भी पढ़ें- ‘ये दिवाली पहले जैसी नहीं है’…अपनी पत्नी से अलग हुए रेमंड मालिक गौतम सिंघानिया
मैसेज अलर्ट को लेनदेन मान सकते हैं?
ग्राहकों के मन में एक सवाल और आता है कि अगर बैंक के अलर्ट मैसेज लगातार आ रहे हैं, साथ में ब्याज भी मिल रही है तो क्या इसे लेनदेन नहीं माना जाएगा? तो आपके लिए बता दें कि नहीं, ये लेनदेन की श्रेणी में नहीं आता है। ये बैंक का एक सिंपल प्रोसेस है। अगर आपको ट्रांजैक्शन करना है तो एटीएम से पैसे या फिर यूपीआई से डिपाजिट विड्रोल करना होगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
11 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines