Deadline For PNB Account Holders: पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अकाउंट रखने वाले कस्टमर्स के लिए मई का महीने बेहद खास है। कस्टमर्स को 31 मई तक एक काम जरूर करना होगा, नहीं उनका खाता बंद हो सकता है। हालांकि, कुछ अकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि बैंक की तरफ से पिछले दिनों अलर्ट जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि जिन खाताधारकों का सेविंग अकाउंट तीन साल से सक्रिय नहीं है उसे महीनेभर में बंद कर दिया जाएगा। ये ऐसे बचत खाते हैं जिनमें तीन साल से किसी भी तरह ला कोई ट्रांजेक्शन या लेन-देन नहीं हुआ है और इन अकाउंट में जमा पैसा भी जीरो है। इस तरह के इनएक्टिव खातों को बैंक द्वारा बंद कर दिया जाएगा और इसके लिए अलग से कोई नोटिस भी जारी नहीं किया जाएगा।
कैसे बंद होने से बच सकता है अकाउंट?
ऐसे में अगर आपने भी इस बैंक में अपने अकाउंट में पिछले तीन साल से कोई लेन-देन नहीं किया है या इसमें कोई पैसा जमा नहीं है तो सावधान हो जाएं। अगर 31 मई 2024 तक इस तरह के बैंक खाते की KYC पूरी करवा दी जाती है तो आपका अकाउंट बंद होने से बच सकता है।
कौन-कौन से अकाउंट नहीं किए जाएंगे बंद?
ध्यान रहे कि जो खाते डीमैट-लाकर्स से लिंक हैं या 25 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स के अकाउंट हैं, या PMJJBY, SSY, PMSBY, SPY के लिए खोले गए अकाउंट हैं तो उन्हें बंद नहीं किया जाएगा।
क्यों लिया गया फैसला?
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इस तरह के अकाउंट के गलत यूज और किसी भी तरह के सेक्योरिटी रिस्क से बचने के लिए इन्हें बंद किए जाने का फैसला लिया गया है। अगर आपका अकाउंट बंद हो गया है तो इसके लिए भी आप इससे जुड़े KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करके रिक्टिवेट करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: कितना सस्ता, कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज के रेट
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines