PMVVY scheme: छोटे होते से लेकर बुढ़ापे तक कई सारी योजनाएं इस समय देश में चल रही हैं, जहां निवेश करने से भविष्य संवर सकता है। 60 साल आज के दौर में वो उम्र है, जब लोग सुखद व शांति में रहकर अपना बाकी जीवन बीताना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) आगे चलकर बहुत फायदा दे सकती है। यह एक पेंशन योजना है। रिटायरमेंट के बाद इसमें मंथली पेंशन दी जाएगी। इस योजना में पति पत्नी दोनों एक साथ मिलकर 18500 रुपये पेंशन ले सकते हैं। इसमें नुकसान की संभावना नहीं है और आपको 10 साल बाद पूरा निवेश ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – SBI Weekly Off Changed: रविवार नहीं इस दिन बंद रहेगी SBI की यह शाखा, बदला गया अवकाश का दिन
अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये
इस योजना की शुरुआत सरकार ने 26 मई 2020 को की थी। इसमें आप 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। इसे भारत सरकार द्वारा लाया गया था। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।
इस स्कीम में है एक और प्लान
इसमें एक प्लान ऐसा भी है कि अगर पति-पत्नी दोनों 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो वे अलग से 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। पहले एक व्यक्ति द्वारा निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपये थी, जिसे बाद में दोगुना कर दिया जाएगा। बता दें कि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अन्य योजनाओं की तुलना में निवेश करने पर अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग मासिक या वार्षिक पेंशन योजना चुन सकते हैं।
और पढ़िए – LPG Gas Cylinder Rate List: मेट्रो शहरों में इतनी पहुंच गई है एक सिलेंडर की कीमत, लिस्ट आई सामने
शादीशुदा जोड़े कमा सकते हैं अधिक
शादीशुदा जोड़ा अगर इस योजना में 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ये टोटल 30 लाख रुपये हो जाएं। इस स्कीम पर ब्याज 7.40 फीसदी सालाना है। इसका मतलब निवेश करने पर आपकी सालाना ब्याज 222000 रुपए होगी। इसे 12 महीने में जब बांटा जाएगा तो यह 18500 रुपए होगी। यह पेंशन के तौर पर आपको हर महीने मिलेगी।
वहीं अगर केवल 1 व्यक्ति ही इस योजना में निवेश करना चाहता है तो वह 15 लाख के निवेश पर सालाना ब्याज 111000 रुपये प्राप्त कर सकता है और उनको मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी।
10 साल में पैसे वापस
यह जो योजना है वो 10 साल की है। हालांकि, आपके जमा पैसे पर हर माह पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप 10 साल तक स्कीम में जुड़े रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं, आप इस योजना को कभी भी छोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
11 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
12 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
13 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
15 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines