SBI Weekly Off Changed: रविवार नहीं इस दिन बंद रहेगी SBI की यह शाखा, बदला गया अवकाश का दिन

SBI Recruitment 2023

SBI Recruitment 2023

विज्ञापन

SBI Weekly Off Changed: सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की गोवंडी शाखा (Govandi Branch) की तरफ से एक आदेश पारित हुआ है। इसके मुताबिक, 1 दिसंबर से उनका साप्ताहिक अवकाश बदल गया है। अब बैंक रविवार की बजाय शुक्रवार को बंद रहेगा। ऐसे ही रविवार को लोगों के लिए खुला रहेगा।

इस सप्ताह शाखा परिसर के बाहर इस आशय का एक नोटिस जारी किया गया था। इस कदम का उद्देश्य उत्तर-पूर्वी उपनगर गोवंडी और उसके आसपास रहने वाली स्थानीय अल्पसंख्यक आबादी को सुविधा प्रदान करना है।

विज्ञापन

हालांकि, स्थानीय स्तर पर लिए गए इस निर्णय पर अपनी टिप्पणियों के लिए एसबीआई के शीर्ष अधिकारी उपलब्ध नहीं थे। नोटिस के अनुसार, 1 दिसंबर से, एसबीआई गोवंडी शाखा सभी शुक्रवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेगी।

रविवार से गुरुवार तक, बैंक खुलने का समय सामान्य रहेगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक। ऐसी आशंका व्यक्त की गई कि दादर में एसबीआई मिलेनियम शाखा भी इसका पालन करेगी, लेकिन शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि संयोग से, शहर और देश के कुछ अन्य हिस्सों में कुछ अन्य बैंकों की शाखाएं भी रविवार को आधे दिन के लिए काम करती हैं। इससे इन लोगों को सुविधा मिलती है, जो हफ्ते में आ नहीं पाते और रविवार को ही फ्री रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ