नई दिल्ली: मोदी सरकार 30 सितंबर के बाद भी गरीबों को मुफ्त राशन प्रदान करने के लिए PMGKAY योजना का विस्तार करने पर विचार कर सकती है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने यह जानकारी साझा की, लेकिन क्या फैसला सरकार लेगी, इसपर निर्णय आना बाकी है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट मानती हैं कि सरकार गरीबों को इस स्कीम को बढ़ाकर तोहफा दे सकती है।
रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक से इतर पांडे ने PMGKAY योजना के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार को फैसला करना है।’ विस्तार पर खाद्य मंत्रालय के विचार पर, सचिव ने कहा, ‘ये बड़े सरकारी फैसले हैं … सरकार इस पर फैसला करेगी।’
अभी पढ़ें – Thailand Tour Package: अब IRCTC कराएगी थाईलैंड का टूर, जानें-किराया और अन्य डिटेल्स
PMGKAY scheme: इसके बारे में जानें
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) मार्च 2020 में शुरू की गई थी
- इस योजना के पीछे का विचार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त प्रदान करना था, ताकि लॉकडाउन अवधि के दौरान उनकी कठिनाई को कम किया जा सके।
- यह एनएफएसए के तहत सामान्य आवंटन से अधिक था। इस योजना को कई बार बढ़ाया जा चुका है और अब यह 30 सितंबर तक वैध है।
- प्रारंभ में 2020-21 में, PMGKAY योजना की घोषणा केवल अप्रैल, मई और जून 2020 (चरण- I) के तीन महीने की अवधि के लिए की गई थी।
- बाद में, सरकार ने इस योजना को जुलाई से नवंबर 2020 (चरण- II) तक बढ़ा दिया।
2021-22 में जारी COVID-19 संकट के साथ, केंद्र ने अप्रैल 2021 में मई और जून 2021 (चरण- III) के दो महीने की अवधि के लिए योजना को फिर से बढ़ाया और जुलाई से नवंबर 2021 (चरण- IV) तक इसे और पांच महीने के लिए बढ़ा दिया।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी से पहले मिला बड़ा तोहफा, जानें डिटेल्स
इस योजना को फिर से दिसंबर 2021 से मार्च 2022 (चरण-V) तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद केंद्र ने 26 मार्च को गरीबों को 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 5 किलो अनाज मुफ्त देने की योजना को छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines