हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PMFBY: क‍िसानों को म‍िली सौगात, अब बीमा में कवर होंगी और भी कई चीजें; देखें List

PMFBY: पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त जारी करने के बाद पीएम मोदी ने देश क‍े क‍िसानों को एक और सौगात दी है. प्रधानमंत्री क‍िसान बीमा योजना में अब कई और चीजें भी कवर होंगी. यहां पूरी ल‍िस्‍ट देखें.

विज्ञापन

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Latest Update: क‍िसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का और भी व‍िस्‍तार कर द‍िया गया है. दरअसल, क‍िसान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे और केंद्र सरकार ने फाइनली उनकी मांग को मानते हुए फसल बीमा योजना में कवर होने वाली चीजों में इसे जोड़ द‍िया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर, फसल नुकसान की दो बड़ी कैटेगरी को अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में शामिल किया गया है, जिसकी मांग किसान लंबे समय से कर रहे थे.

PM Kisan 22nd Instalment: अब कब आएगी 2000 रुपये की अगली क‍िस्‍त

श‍िवराज चौहान ने अपने संदेश में कहा कि सरकार ने किसानों की सुरक्षा और खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि क‍िसान लंबे समय से जंगली जानवरों से होने वाले फसल का नुकसान और ज्‍यादा बारिश या जल भराव से होने वाले नुकसान को बीमा स्कीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे, ज‍िसे सरकार ने अब मान ल‍िया है.

चौहान ने कहा कि अब तक, फसल बीमा स्कीम में प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, ओलावृष्टि, तूफान, कीड़े और बीमारियों से होने वाले नुकसान को कवर किया जाता था. कवर में दो मुख्य तरह के नुकसान बाहर रखे गए थे – पहला, जंगली जानवरों से होने वाला फसल का नुकसान और दूसरा, ज्‍यादा बारिश से होने वाला नुकसान जिससे बाढ़ आ जाती है या खेतों में लंबे समय तक पानी भर जाता है. उन्होंने कहा कि देश भर के किसान लगातार इन दो कैटेगरी को बीमा स्कीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन

चौहान ने कहा कि अगर किसी किसान की फसल जंगली जानवरों की वजह से खराब होती है, तो उन्हें अब इंश्योरेंस का पैसा मिलेगा. इसी तरह, अगर पानी भरने की वजह से फसल बर्बाद होती है, तो किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा. श‍िवराज स‍िंह चौहान ने इसे ऐत‍िहास‍िक फैसला बताया.

प्रधानमंत्री क‍िसान बीमा योजना में क्‍या-क्‍या कवर होता है?

विज्ञापन
  1. किसान अगर मौसम की वजह से बुआई या रोपाई न कर पाए तो मुआवजा म‍िलेगा.
  2. अगर बिना मौसम की बारिश, तूफान, ओलावृष्टि, बाढ़, कीट, फसल को बीमारी या प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बरबाद हो जाए तो मुआवजा म‍िलेगा
  3. फसल कटाई के बाद अगर 14 दिनों तक ओलावृष्टि, चक्रवात या अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण फसल को नुकसान हो
  4. ओलावृष्टि हो जाए या लैंड स्लाइड या जलभराव या बादल फट जाए या प्राकृतिक कारण से आग लगने से फसल बरबाद हो जाए तो मुआवजा म‍िलेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola