PM Kisan 22nd Instalment: कब आएगी अब 2000 रुपये की अगली क‍िस्‍त; लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

PM Kisan 22nd Instalment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त जारी कर दी है. इसके साथ ही इस साल तीन क‍िस्‍तों में आने वाली 6000 रुपये की राश‍ि क‍िसानों में व‍ितर‍ित कर दी गई है.

PM

PM Kisan 22nd Instalment date: कल 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि स्कीम की 21वीं किस्त जारी की. इसके तहत देश नौ करोड़ से अध‍िक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 18000 करोड़ रुपये डाले गए. ब‍िचौल‍ियों से बचाव करने के ल‍िए सरकार इस स्‍कीम के पैसे को योग्य किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजती है. इस योजना के तहत सरकार, सालभर में 6000 रुपये क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. इस पैसे को तीन क‍िस्‍तों में ट्रांसफर क‍िया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को क‍िसानों के खाते में जो 2000 रुपये भेजे गए हैं, वह इस साल की आख‍िरी क‍िस्‍त है. अब क‍िसानों को अगली क‍िस्‍त (PM Kisan 22nd Instalment) का इंतजार है. तो आइये आपको बताते हैं क‍ि पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त कब जारी होगी.

कब आएगी 22वीं क‍िस्‍त (PM Kisan 22nd Instalment)
आप ये जानने के ल‍िए पीएम क‍िसान क‍िस्‍त के पैटर्न को पहले समझें. PM-Kisan स्कीम की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी. इसके पहले 16वीं क‍िस्‍त भी फरवरी में ही जारी की गई थी. यानी साल की पहली क‍िस्‍त हर बार फरवरी में ही जारी की जाती रही है. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है क‍ि 22वीं किस्त फरवरी 2026 की शुरुआत में क्रेडिट हो सकती है. हालांकि सही तारीख बदल सकती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त के शेड्यूल और जारी होने की तारीखों के ल‍िए आध‍िकार‍िक सूचना का इंतजार करें.

विज्ञापन

PM-Kisan गांव के बेनिफ‍िशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
ऑफिशियल PM-Kisan पोर्टल पर जाएं
होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
Beneficiary List ऑप्शन पर क्लिक करें.
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
अपने गांव के बेनिफिशियरी की पूरी लिस्ट देखने के लिए Get Report पर क्लिक करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ