25 Feb Gold Silver Rate: सोने चांदी पर छाई महंगाई, चांदी 7000 रुपये ज्‍यादा चढ़ी, जानें सोने का रेट

कल की भारी गिरावट के बाद आज 25 फरवरी, 2026 को सर्राफा बाजार में एक बार फिर यू-टर्न देखने को मिल रहा है. शादी-ब्याह के सीजन की मांग और वैश्विक अस्थिरता ने सोने और चांदी की कीमतों को फिर से रॉकेट बना दिया है.

gold silver 25 feb rate

सोने चांदी के भाव में तेजी लौटी

विज्ञापन

25 Feb Gold Silver Rate: सोने और चांदी के भाव में एक बार फ‍िर तेजी लौट आई है. कल 24 फरवरी को दाम में ग‍िरावट के बाद सोने और चांदी ने एक बार आज 25 फरवरी को छलांग लगा दी है. शादी ब्‍याह के मौसम में MCX पर अप्रैल वायदे वाले 24 कैरट सोने का भाव आज 731 रुपये चढ़ कर 160,700 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के भाव में भी करीब 7000 रुपये की तेजी देखी जा रही है. खबर ल‍िखते समय चांदी, 6762 रुपये की तेजी के साथ 267,506 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर द‍िख रही है.

Red Gold Rush: सोने-चांदी में उतार चढ़ाव के बीच क्यों चमक रहा है कॉपर? निवेश से पहले पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

आज का मार्केट अपडेट (MCX Rates)

कल (24 फरवरी) की गिरावट के बाद जो निवेशक सस्ते सोने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें आज झटका लगा है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज सुबह से ही दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है.

24 कैरेट सोना (April Fut) : 160,700
चांदी (March Fut) : 267,506

तेजी की 3 मुख्य वजहें
शादी-ब्याह की डिमांड:
भारत में वेडिंग सीजन अपने चरम पर है. कल की गिरावट को देखते हुए आज ज्वैलर्स और आम ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला.

विज्ञापन

चांदी में शॉर्ट कवरिंग: कल चांदी में भारी गिरावट आई थी, जिसके बाद आज ट्रेडर्स ने अपनी शॉर्ट पोजीशन कवर की, जिससे चांदी की कीमतों में करीब ₹7,000 का विशाल उछाल देखने को मिला.

ग्लोबल अनिश्चितता: ट्रंप टैरिफ और मिडिल-ईस्ट के तनाव के बीच निवेशक अभी भी सोने को सबसे सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ