अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) का लाभ लेते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। कुछ ही दिनों में आपके लिए सिलेंडर की कीमत कम हो सकती है। खबर ये है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार उज्ज्वला योजना में सब्सिडी बढ़ा सकती है। अभी की बात करें तो ग्राहकों को 1 साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी की रकम 300 रुपए है। इससे करीब Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के 9.5 करोड़ ग्राहकों को फायदा सीधे तौर पर होगा।
कच्चे तेल के दाम हाई लेवल पर
Mint की खबर के अनुसार सरकार चुनाव से पहले आम आदमी को महंगाई से राहत दे सकती है। ये राहत सरकार तब दे रही है जब इस समय कच्चे दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम इस समय हाई लेवल पर चल रहे हैं।
इससे पहले भी बढ़ चुकी है सब्सिडी
आपको बताते चलें कि इससे पहले अक्टूबर में भी 100 रुपए की सब्सिडी उज्ज्वला योजना में बढ़ाई गई थी। उससे ठीक 1 महीने पहले सभी आम लोगों के लिए 200 रुपए की सब्सिडी का ऐलान किया था। फिलहाल उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) में 1 सिलेंडर 603 रुपए का और नॉर्मल सिलेंडर 903 रुपए का मिलता है।
यह भी पढ़ें- Vodafone ग्राहकों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, कंपनी ने जीता 1,128 करोड़ का केस
7.5 करोड़ फ्री गैस कनेक्शन की है योजना
उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) साल 2016 में शुरु की गई थी। सरकार की प्लानिंग के बारे में बात करें तो साल 2024-26 के लिए 1650 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिससे 7.5 करोड़ गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) में फ्री दिए जाएंगे। हालांकि अभी सरकार की तरफ से इसका ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जनवरी 2024 में इसके बारे में बताया जा सकता है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
6 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines