World Dairy Conference : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ, चार दिन चलेगा आयोजन

PM Modi

IDF World Dairy Summit 2022 Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन 15 सितंबर तक चलेगा।

इसमें सम्मेलन में 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। साथ ही 800 से अधिक डेरी किसान भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्य़क्रम में उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता भी हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ विषय पर केंद्रित है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें की भारत की वैश्विक दूध में 23 फीसदी की हिस्सेदारी है। भारत में सालाना करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है और इससे 8 करोड़ डेयरी किसान सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ