What did Prime Minister Narendra Modi say on Union Budget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने इस बजट की जमकर तारीफ की और इसे आम लोगों की भलाई करने वाला बताया। पीएम ने इस बजट के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को भी बधाई दी। बजट के एक एक ऐलान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे इससे लोगों को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार द्वारा लक्ष्य तय करके उसे प्राप्त करने के बारे में जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि ये इंक्लूजिजिव और इनोवेटिव है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ-युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। निर्मला जी का यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिविंब है।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: एक करोड़ टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं होने पर भी कैसे होगा फायदा?
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की गई। बजट में स्टार्टअप को टैक्स छूट में मिलने वाली विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इस बजट में फिस्कल डेफिसिट को नियंत्रण में रखते हुए कैपिटल एक्सपेंडिएचर को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ की ऐतिहासिक उंचाई दी गई है। इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर तैयार होंगे।
2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य-पीएम
पीएम ने कहा कि बजट में वंदे भारत की तरह 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है। इससे करोड़ो यात्रियों में आरामदायक यात्रा का अनुभव बढ़ेगा। हम एक बड़ा लक्ष्य तय करके उसे प्राप्त करते हैं और उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। गरीबों के लिए हमने गांवों और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए। अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है।
आयुष्मान भारत योजना का किया जिक्र
पीएम ने कहा कि हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों की बहुत मदद की। अब आंगनवाड़ी और आशा वर्कर को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है। रुफटॉप सोलर अभियान में एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, अगले साल 11,11,111 करोड़ रुपये होगा इसका बजट
संबंधित खबरें
नवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
23 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines