PM MITRA: केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को मंजूरी दी है। इस पर सरकार सरकार 44 सौ करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।
उम्मीद लगाई जा रही है कि 70 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। सरकार की इस पहल से सात राज्यों को कपड़ा उद्योग का हब बनाया जाएगा।
20 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
इस प्रोजेक्ट के जरिए करीब 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने इन पार्कों को 2027-28 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
और पढ़िए – Bank Account Holders: बड़ी खबर! तुरंत करें ये काम, नहीं तो 24 मार्च के बाद आपका अकाउंट बंद हो जाएगा
केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर करेंगी काम
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मित्रा पार्क का पूरा प्लान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस प्रोजेक्ट पर केंद्र के साथ राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। साथ ही देश को कपड़ा निर्यात में एक ग्लोबल सेंटर बनाया जाएगा।
इन राज्यों में बनेंगे पार्क
कपड़ा मंत्रालय के अनुसार पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे।
और पढ़िए –Women Scheme: इस राज्य में सितंबर से हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देगी सरकार
भारत दुनिया में छठा सबसे बड़ा निर्यातक
- टेक्सटाइल पार्क में रुई की कताई से लेकर निर्यात तक के काम एक जगह से होंगे। इसमें धागे की बुनाई, रंगाई फिर कपड़े बनाना, कपड़े की छपाई-सिलाई, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट शामिल है।
- राज्य सरकारें कम से कम एक हजार एकड़ भूमि उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, पेयजल, कूड़ा प्रबंधन, सिंगल विंडा सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराएंगी।
- दावा है कि ये मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड का बेहतरीन उदाहरण बनेगा। इन पार्कों से बिखरे कपड़ा उद्योग को ताकत मिलेगी।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि सारी बुनियादी सुविधाएं एक जगह होंगी तो रोजगार बढ़ेगा और एक्सपोर्ट मार्केट में भी बूम आएगा। कपड़ा उद्योग कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है।
- भारत दुनिया में छठा बड़ा एक्सपोर्टर है। 2030 तक 100 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य हासिल करना है। 2047 तक भारत को सबसे बड़ा निर्यातक बनना है।
- यूपी में लखनऊ और हरदोई के बीच एक हजार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। पार्क के निर्माण में 51 फीसदी हिस्सेदारी यूपी सरकार की रहेगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
12 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
13 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
14 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines