PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इनका 12वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दशहारे से पहले उनके खाते में अगली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 30 सितंबर 2022 तक रुपये डाल सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से पैसे ट्रांसफर को लेकर तारीख का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
30 सितंबर तक खाते में आ सकते हैं पैसे
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके जा चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वैसे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का समय 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है।
किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
आपको बता दें पहली वार्षिक किस्त 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 जुलाई तक आती है और दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है। बाद में तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। समय के अनुसार पीएम-किसान के लिए बताई गई अवधि में 12वीं किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। योजना के हिस्से के रूप में, केंद्र प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है और यह राशि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को दी गई तीन समान किश्तों में जारी की जाती है।
ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को हो सकती है दिक्कत
गौरतलब है कि जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गौरतलब है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी, जो बीत चुका है। नियमों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना आवेदन अपडेट
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर या मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर भी कॉल कर सकते हैं या 011-23381092 डायल कर सकते हैं। वे pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – PM Suraksha Bima Yojana: साल में केवल 20 रुपये जाएंगे और बन जाएगा 2 लाख रुपये का बीमा, जानें- कैसे
लाभार्थी ऐसे देखें अपना स्टेटस
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प को चेक करें।
- लाभार्थी स्टेटस विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दें।
- इसके बाद यूजर को स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 hr agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
2 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
16 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
19 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
20 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
21 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines