PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान की 12वीं किस्त आने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक पीएम किसान की अगली किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि देशभर के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कई योजनाए चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। प्रधानमंत्री मोदी खुद इस योजना पर नजर रखते हैं और कई बार इस योजना की तारीफ भी कर चुके हैं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम किसान योजना
इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’
अभी पढ़ें – 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया यह बड़ा अपडेट
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से अगले महीने लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
अभी पढ़ें – ATM Transaction Limit: एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और SBI, ICICI, HDFC और Axis बैंकों के चार्ज चेक करें
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी है जरूरी
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
ऐसे करें E-KYC
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines