Nitin Arora
Read More
ATM Transaction Charges: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले साल जून में जारी एक अधिसूचना के अनुसार, बैंकों को 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी मासिक मुफ्त लेनदेन सीमा के अलावा एटीएम पर 21 रुपये प्रति लेनदेन चार्ज करने की अनुमति दी गई थी।
पहले बैंक इस तरह के लेनदेन के लिए 20 रुपये चार्ज करते थे। देश के जितने भी बड़े बैंक हैं, चाहे प्राइवेट हों या सरकारी, हर महीने एक तय सीमा तक फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा देते हैं। एक मुफ्त लेनदेन (चाहे वित्तीय हो या गैर-वित्तीय) के बाद बैंक ग्राहकों से शुल्क लेते हैं। आपके एटीएम पर होने वाले मुफ्त लेनदेन की संख्या आपके खाते और डेबिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगी।
अभी पढ़ें – Gold Price Today,17th November: सातवें आसमान से गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं जबकि अन्य बैंकों के एटीएम से एक महीने में 3 मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं। नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।
आरबीआई ने बैंकों को 1 अगस्त, 2022 से सभी केंद्रों पर प्रति वित्तीय लेनदेन 17 रुपये और प्रत्येक गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 6 रुपये का इंटरचेंज शुल्क लगाने की अनुमति दी है। बैंक एटीएम स्थापना और रखरखाव की लागत वसूलने के लिए एटीएम सेवा शुल्क भी लगाते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक कितना लेते हैं एटीएम चार्ज…
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojna: देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए खुशखबरी, 13वीं किस्त का डेट आया सामने
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।