Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने संयुक्त रूप से एक योजना शुरू की। इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक 18 किस्त आ चुकी हैं, अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। जानिए इसके लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए और कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं।
कब जारी हो सकती है अगली किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो 2 हजार रुपये की किस्त के रूप में मिलते हैं। किसानों को अब तक 18 किस्त मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना में किस्त हर 4 महीने में जारी की जाती हैं। 18वीं किस्त अक्टूबर महीने में जारी की गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो 19वीं किस्त का इंतजार जनवरी के आखिरी या फिर फरवरी के पहले हफ्मे में खत्म हो सकता है। यानी किसानों को नए साल पर योजना का लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि
ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई 25 लाख रुपये
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जब शुरू की गई थी, तब इसमें वही किसान आते थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन हो। लेकिन इस योजना का अब दायरा थोड़ा बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम में वह लोग शामिल नहीं होते हैं जिनकी आय का जरिया खेती के अलावा भी कुछ और हो। यानी सरकारी नौकरी, कोई बिजनेस करने वाले लोग इस योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं होंगे।
क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी
1- आधार कार्ड
2- बैंक के खाते का स्टेटमेंट
3- जमीन के डॉक्यूमेंट्स
4- मोबाइल नंबर
5- इनकम सर्टिफिकेट
कैसे करें आवेदन?
इस योजना में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। इसमें न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिख जाएगा। इसको खोलें और आधार नंबर, मोबाइल फोन नंबर और बैंक अकाउंट की सभी जानकारी भर दें। मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट्स की एक सॉफ्ट कॉपी देनी होगी। इसके बाद इसको सब्मिट कर दें।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका! केवल आज ही कर सकते हैं आवेदन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
9 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
10 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
18 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines