PM Kisan Scheme: देश के करीब 12 करोड़ से किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही देश के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan Scheme) आ गई है। केंद्र सरकार की इस योजना का जिन किसानों को लाभ मिला है, उनका नाम पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – DHANTERAS 2022: क्यों इस दिन खरीदे जाते हैं सोना, चांदी और बर्तन? डिटेल्स में पढ़ें
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों से ई-केवाईसी (e-kyc) कराने के लिए कहा था। जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपने भी अबतक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसे आज ही पूरा कर लें। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड से कर सकते हैं।
ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में दिए गए Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद खुलने वाले वेबपेज पर प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
- यहां एक लिस्ट खुल जाएगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
- लिस्ट में आपका नाम है तो खाते में पीएम किसान निधि के 2000 रुपये आएंगे।
लिस्ट में नहीं है नाम तो जल्द करें ये काम
अगर पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप अपने जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण जान अधूरे प्रोसेस को जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके साथ ही यदि लगातार दो किस्त से लिस्ट में आपका नाम नहीं आ रहा है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें। यहां कॉल करने के बाद आप अपना नाम व अन्य डिटेल बताकर जानकारी हांसिल कर सकते हैं।
आपको बता दें, 12वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
17 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
17 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
18 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
19 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
20 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
21 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines