PM Kisan 12th Installment: नहीं आया 12वीं क‍िस्‍त का पैसा तो न हों परेशान, इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत म‍िलेगा पैसा

PM Kisan 14th Installment

PM Kisan Scheme: देश के करीब 12 करोड़ से किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही देश के करीब 12 करोड़ क‍िसानों के खाते में पीएम क‍िसान योजना की 12वीं क‍िस्‍त (PM Kisan Scheme) आ गई है। केंद्र सरकार की इस योजना का ज‍िन क‍िसानों को लाभ म‍िला है, उनका नाम पीएम क‍िसान की आध‍िकार‍िक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जारी कर द‍िया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी पीएम क‍िसान योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल केंद्र सरकार ने 12वीं क‍िस्‍त जारी होने से पहले क‍िसानों से ई-केवाईसी (e-kyc) कराने के ल‍िए कहा था। जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपने भी अबतक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसे आज ही पूरा कर लें। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन क‍िसी भी मोड से कर सकते हैं।

ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें।
  • इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ल‍िस्‍ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम क‍िसान योजना की आध‍िकार‍िक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में द‍िए गए Beneficiary List वाले ऑप्‍शन पर क्‍ल‍िक करें।
  • क्‍ल‍िक करने के बाद खुलने वाले वेबपेज पर प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्‍लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  • यहां एक ल‍िस्‍ट खुल जाएगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
  • ल‍िस्‍ट में आपका नाम है तो खाते में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के 2000 रुपये आएंगे।

लिस्ट में नहीं है नाम तो जल्द करें ये काम

अगर पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों की ल‍िस्‍ट में आपका नाम नहीं है तो आप अपने ज‍िले के संबंध‍ित नोडल अध‍िकारी से संपर्क कर ल‍िस्‍ट में नाम नहीं आने का कारण जान अधूरे प्रोसेस को जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके साथ ही यद‍ि लगातार दो क‍िस्‍त से ल‍िस्‍ट में आपका नाम नहीं आ रहा है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें। यहां कॉल करने के बाद आप अपना नाम व अन्‍य ड‍िटेल बताकर जानकारी हांसिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें, 12वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ