हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर आप भी PM Kisan Scheme का उठाना चाहते हैं लाभ तो 15वीं किस्त के लिए जल्द करें ये काम

विज्ञापन
PM Kisan Scheme

PM Kisan Scheme 15th Installment: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan )। पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में इस योजना (PM Kisan Scheme) शुरुआत की थी। इस केंद्रीय योजना का मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता और मदद करना है जिन्हें वास्तविक रुप से सहायते की जरूरत है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जिनके पास सीमित भूमि है।

किसानों को सालाना 6000 रुपये का मिलता है लाभ

इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। अमूमन इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आज ही आवेदन कर दें।

विज्ञापन

और पढ़ें – टमाटर से उतरा महंगाई का ‘खुमार’, 250 से महज 3-5 रुपये पर आ गया भाव

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी पात्रता 

अन्य योजनाओं की तरह किसान किसान योजना के लिए भी सरकार ने कुछ मानदंह और पात्रता के नियम बनाए हैं। जिसके आधार पर सरकार पात्र किसानों को इसका लाभ देती है। इस योजना के लाभ के लिए छोटे और सीमांत किसान के साथ-साथ भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

ऐसे लोग नहीं मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब किसानों को मिलता है।
  • सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
  • एक परिवार के केवल एक सदस्य को ही योजना का लाभ प्राप्त होता।
  • ईपीएफओ (EPFO) आदि में सदस्यता रखने वाले लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

और पढ़ें –  7th Pay Commision : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ‘न्यू किसान रजिस्ट्रेशन’ विकल्प का चयन करें।
  • आपको अपने शहर या गांव का चयन करना होगा।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और राज्य का चयन कर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें।
  • ऑटोपी को दर्ज करके ‘प्रोसीड रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • नाम, राज्य, जिला, बैंक और आधार डिटेल्स जैसी सभी जानकारी जानकारी पूछी जाएगी।
  • आधार प्रमाणिकरण के बाद, आवेदन को सबमिट करें।
  • खेती से संबंधित सभी जानकारी को भरें।
  • ‘सेव’ बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने पर स्क्रीन पर संदेश प्रदर्शित होगा।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola