PM Kisan Samman Nidhi : जानें कब आएगा 15वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Yogna
Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Yogna
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8.50 करोड़ से ज्यादा देश भर के किसानों 14वीं किस्त के बाद अब अगली किस्त यानी 15वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर अभी इस योजना की 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
इस बीच मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सरकार नवंबर या फिर दिसंबर के महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद के रूप में सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद कर रही है। सरकार 6000 रुपये को हर साल 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के जारी करती है।
इस बीच खबरें आ रही है PM Kisan Samman Nidhi की 14वीं किस्त की तरह 15वीं किस्त का भी लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जिन्होंने अब तक आपना ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों काम करा लेना चाहिए।
आपको बता दें कि जो किसान अपने PM Kisan Samman Nidhi खाते का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उनका 15वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। दरअसल इस योजना में किसी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने इसके नियमों को कड़ा कर दिया है।
इतना ही नहीं अगर आपने PM Kisan Samman Nidhi के लिए अपना पंजीकरण करा रखा है तो आपको एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके साथ ही आपको इस योजना के तहत अपने स्टेट्स के बारे में भी पता कर लेना चाहिए कि आपके पंजीकरण में कोई दिक्कत तो नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: