Pankaj Mishra
Read More
IRCTC Kerala Tour Package : अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए केरल टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है।
आईआरसीटी के इस टूर पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने और घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आपको हवाई यात्रा के साथ-साथ रहने, खाने और घूमने की सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 6 दिन और 5 रात के अपने इस टूर पैकेज को ‘Witness the Artistry of Nature with the Mesmerizing Kerala’ का नाम दिया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को कोच्चि, मुन्नार, अलपुझा और तिरुवनंतपुरम टूरिस्ट प्लेस घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान पर्यटकों को कोच्ची के मशहूर मरीन ड्राइव पर भी घूमने का अवसर मिलेगा।
Witness the artistry of nature with the Mesmerizing Kerala Air Package Ex Visakhapatnam (SCBA31) starting on 14.10.2023.
Book now on https://t.co/cBzwHaAlgE#DekhoApnaDesh #Travel pic.twitter.com/WARiP3BQbu
— IRCTC (@IRCTCofficial) September 28, 2023
इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 नवंबर को सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम एयर पोर्ट से हवाई जहाज से होगी। दोहपर 1 बजे तक कोच्चि पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए यहां रहने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को कोच्ची मरीन ड्राइव घुमाया जाएगा। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद कोच्चि घूमाया जाएगा।
इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को यात्रियों को मुन्नर ले जाया जाएगा। मुन्नार में रात में ठहरने की व्यवस्था होगी। मुन्नार के प्रशिद्ध पर्यटन स्थल एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, कुंडला बांध झील समेत अन्य प्रसिद्ध जगहों पर घुमाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुन्नर में ठहरने की व्यवस्था हाउस बोट में होगी।
अगले दिन पर्यटकों अजीमाला मंदिर और कोवलम बीच घुमाया जाएगा। रात में तिरुवनंतपुरम रुकने की व्यवस्था होगी। इसके बाद अगले दिन सुबह की नाश्ते के बाद पर्यटकों को श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद सभी लोग एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10 बजे की फ्लाइट से सभी पर्यटक दोपहर 1 बजे तक विशापट्टनम पहुंच जाएंगे।
और पढ़ें – IRCTC Nepal Tour Package : सस्ते में नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, कम पैसे में मिलेगा फुल मजा
केरल के इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर खुद भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं। या फिर IRCTC के टिकट काउंटर से बुकिंग करवा सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।