PM Kisan Yojana: चार दिन बाद भी नहीं आई पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त? यहां करें फोन, तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

PM Kisan, PM Kisan 14th Installment, pm kisan installment, pm kisan next installment, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan Scheme, PM KISAN yojana, PM Kisan Yojana 13th installment, PM Modi

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले सोमवार 17 अक्टूबर को पीएम किसान योजना के तहत 8 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपये की 12वीं किस्त ट्रांसफर कर चुके हैं। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कई किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है।

ऐसे में उन किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि उसके खाते में किस्त क्यों नहीं आई? अपनी समस्या के समाधान के लिए आप आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस योजना के योग्य हैं तो अगली किस्त में 12वीं किस्त की राशि जोड़ कर आपके खाते में भेजी जा सकती है।

दरअसल केंद्र सरकार हर साल पात्र किसानों के खाते में 6,000 रुपये भेजती है। यह रकम 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में प्रति 4 महीने पर भेजी जाती है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं और आपके खाते में सहायता नहीं पहुंची है तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं।

आप अपनी किस्त का स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां जाने पर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस पर क्लिक करें और बेनिफिशियक स्टेटस के विकल्प को चुनें। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और गेट डेटा पर क्लिक करें। आपकी किस्त का स्टेटस आपको पता चल जाएगा। अगर पैसा नहीं मिला है तो आप टोल-फ्री हेल्पालाइन का भी सहारा ले सकते हैं।

ऐसे करें मंत्रालय से संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
पीएम किसान एक और हेल्पलाइन- 0120-6025109
ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in

पीएम किसान निधि के पैसे के लिए eKYC है जरूरी

पीएम किसान पोर्टल पर दी गई सूचना के मुताबिक सभी किसानों को ये जानकारी दे दी गई है कि उन्हें किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त पाने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो आपके खाते में ये रकम नहीं आई होगी। लिहाजा इसे चेक करें और अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं हो तो फौरन करा लें। इसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।

eKYC होने पर भी नहीं आया पैसा तो करें ये काम

आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत अपने स्‍टेटस और लाभार्थी लिस्‍ट की भी जांच करनी चाहिए। Beneficiary List की जांच करने पर अगर आपका नाम नहीं दिखता है तो संभावन है कि आपके आवेदन में गड़बड़ी है। इसे सुधारने के लिए आप पोर्टल पर और नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर ऑफलाइन जाकर सुधार करा सकते हैं।

ऐसे चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसमें होम पेज पर आपको Farmers Corner विकल्प को चुनें।
  • इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना है।
  • ड्रॉप डाउन पर क्लिक करें।
  • अब इसमें राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपका नाम बेनेफिशयरीज की लिस्ट में नहीं आया है तो आवेदन में कोई गड़बड़ होने की संभावना है।
  • अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर जाकर पोर्टल की मदद से या ऑफलाइन गड़बड़ी सही कराएं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ