नई दिल्ली: देश के नागरिकों के आर्थिक कल्याण और समर्थन के लिए कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ शहरों के अलावा दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उदाहरण के लिए, बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त या सस्ता राशन और किसानों के लिए सब्सिडी वाला डीजल। इसी के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए एक योजना भी चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बने अडानी तो ग्रुप के इस शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड
यह पैसा हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक 10 करोड़ किसानों के खातों में 11 किस्तों की राशि भेजी जा चुकी है। इस समय इस योजना के लिए आवेदन करने वाले करोड़ों किसान 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
12वीं किस्त की स्थिति जानना चाहते हैं? यहां इस संबंध में सभी विवरण दिए गए हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। यदि हां, तो कब? तो आइए जानते हैं।
केंद्र सरकार जल्द ही इस पैसे को आपके खाते में ट्रांसफर करने जा रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 2 हफ्ते में किस्त किसानों के खाते में आने वाली है।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: सोना खरीदारों की मौज! 29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आया भाव
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
– ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
– ‘Farmers Corner’ विकल्प पर क्लिक करें।
– ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अपने आधार नंबर या बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
– उपयुक्त संख्या भरें।
– ‘गेट डाटा’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
7 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
9 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
10 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
13 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
14 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
16 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines