PM Kisan Yojana: देशभर के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए अच्छी खबर है। उनका पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाली है। जानकारी के मुताबिक किसानों को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जल्द जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर 2022 तक किसानों के बैंक खातों में रुपये आ जाएंगे। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी पैसों को ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गौरतलब है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी, जो बीत चुका है। नियमों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
अभी पढ़ें – PNB FD Interest Rate 2022: वरिष्ठ, अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD दरों में वृद्धि; डिटेल्स चेक करें
नवरात्रि पर खाते में आ सकते हैं पैसे
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके जा चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वैसे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का समय 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है।
किसानों के खाते में 2000 रुपये आएंगे
आपको बता दें पहली वार्षिक किस्त 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 जुलाई तक आती है और दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है। बाद में तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। समय के अनुसार पीएम-किसान के लिए बताई गई अवधि में 12वीं किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। योजना के हिस्से के रूप में, केंद्र प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है और यह राशि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को दी गई तीन समान किश्तों में जारी की जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना आवेदन अपडेट
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर या मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर भी कॉल कर सकते हैं या 011-23381092 डायल कर सकते हैं। वे pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – PM Kisan Samman Nidhi: इस तारीख को किसानों को मिलने जा रही है 12वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ऐसे देखें अपना स्टेटस
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प को चेक करें।
- लाभार्थी स्टेटस विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दें।
- इसके बाद यूजर को स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
38 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
2 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
13 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines