PM Kisan Nidhi Yojana: आज देशभर के किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को जारी कर दी गई। इस स्कीम के तहत हर एक किसान के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इस बार की किस्त के लिए टोटल 20 हजार करोड़ के करीब रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में रुपये बेजे गए हैं। वहीं, कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनको अभी तक ये पैसे नहीं मिले हैं, वह किसान कुछ स्टेप फॉलो करके अपने खाते का अपडेट ले सकते हैं।
20 हजार करोड़ किए गए ट्रांसफर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का हर किसी को इंतजार था। आज ये इंतजार खत्म कर दिया गया। किस्त का ऐलान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में किया है। ये 20000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जिन किसानों को किस्त जारी होने के बाद भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके जरिए अपने खाते का अपडेट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना; पहली किस्त से 18वीं किस्त तक कितने किसानों ने उठाया लाभ?
जिन लोगों के पैसे नहीं आए हैं वो लोग अपने पास के किसी भी ATM में जाकर मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109, 011-24300606 पर फोन करके इसकी जानकारी ले सकते हैं। इनके अलावा पीएम किसान योजना की ऑफिशियल मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके भी अपडेट लिया जा सकता है। योजना की ऑफिशियल साइट पर भी इसको स्टेप बाई स्टेप देखा जा सकता है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि?
पीएम किसान योजना को गरीब किसानों के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी कर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देना है। सबसे पहले इस योजना को तेलंगाना सरकार ने रायथु बंधु योजना नाम से शुरू किया था। इस दौरान किसानों को नकद राशि दी जाती थी। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया गया जिसमें इसे देशभर के किसानों के लिए लागू कर दिया गया था। सबसे पहले पीएम मोदी ने इसका ऐलान 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किया।
ये भी पढ़ें: NCR में 5.35 लाख में मिल रहे फ्लैट! जल्दी से उठाएं इस योजना का लाभ
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
8 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
8 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
8 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
8 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
11 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
14 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
15 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
16 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines