नई दिल्ली: PM KISAN 12वीं किस्त वितरण से पहले किसानों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार आज रबी फसलों के एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
रबी फसलों के एमएसपी पर सीसीईए का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज केंद्रीय कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में सरकार रबी फसलों के एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। रिपोर्टों में आगे दावा किया गया है कि सरकार रबी फसलों के एमएसपी में 9 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा कर सकती है। इससे पहले अगस्त में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत अरहर, उड़द और मसूर दाल की खरीद सीमा को 25 प्रतिशत की पिछली सीमा से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया था।
पीएम किसान 12वीं किस्त कब आएगी खाते में
मीडिया में खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की बहुप्रतीक्षित 12वीं किस्त दिवाली से पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। पीएम किसान 12वीं किस्त के पैसे का बेसब्री से इंतजार कर रहे पीएम-किसान योजना के लाभार्थी 17 अक्टूबर को सुन सकते हैं बड़ी खुशखबरी।
अभी पढ़ें – SBI Diwali offer: दीवाली से पहले ‘Festive Bonanza’ लेकर आया SBI, बस इतनी ब्याज दरों पर मिल रहा लोन
नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मोदी सरकार कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की पीएम किसान 12 वीं किस्त हस्तांतरित कर सकती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
3 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
9 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
11 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines