कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज, कहां म‍िलेगा सबसे बढ़िया र‍िटर्न; चेक करें List

Banks Fixed Deposit rates: बैंकों में समय-समय पर ब्‍याज दरें बदलती रहती हैं. ऐसे में अगर आप FD कराना चाह‍ रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें क‍ि मौजूदा समय में एफडी पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज कौन दे रहा है?

FD rates

Which Bank Has Highest FD Rates: अपने सेव‍िंग्‍स को सुरक्ष‍ित रखने के ल‍िए फ‍िक्‍स्‍ड ड‍िपोज‍िट्स यानी FD सबसे आसान और सुरक्ष‍ित तरीका माना जाता रहा है. हालांक‍ि शेयर मार्केट के मुकाबले इससे म‍िलने वाला र‍िटर्न थोड़ा कम होता है, लेक‍िन ये भी सच है क‍ि इसमें शेयर मार्केट की तरह उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ता.

विज्ञापन

यही वजह है क‍ि जो लोग सुरक्ष‍ित न‍िवेश चाहते हैं वह फिक्‍स डिपोजिट के लिए बैंकों की ओर जाते हैं. अगर आप भी एफडी कराने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको ये जान लेना चाह‍िए क‍ि कौन सा बैंक फ‍िक्‍स ड‍िपोज‍िट्स पर सबसे ज्‍यादा इंटरनेस्‍ट रेट दे रहा है. क्‍योंक‍ि अलग-अलग बैंक में फिक्‍स डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्‍याज (Fix Deposits Interest Rates) देते हैं.

विज्ञापन

सीन‍ियर स‍िट‍िजन को म‍िलता है ज्‍यादा ब्‍याज
आपको ये भी जानना चाह‍िए क‍ि सामान्‍य लोगों के ल‍िए क‍िसी भी बैंक में FD पर ज‍ितना ब्‍याज म‍िलता है, उससे कहीं ज्‍यादा सीन‍ियर स‍िट‍िजन्‍स को म‍िलता है. यानी अगर कोई व्‍यक्‍त‍ि 60 वर्ष का है और वह बैंक में FD कराता है तो उसे 40 साल के व्‍यक्‍त‍ि से ज्‍यादा ब्‍याज म‍िलेगा.

विज्ञापन

ज्‍यादा फायदा क‍िसमें
अगर आप FD करा रहे हैं तो हमेशा लंबी अवध‍ि के ल‍िए कराएं. क्‍योंक‍ि FD पर ब्याज दर ज्यादा होती है और फायदा भी लंबी अवधि में ही मिलता है. कई बार ऐसा भी होता है क‍ि बैंक बीच-बीच में स्‍पेशल ऑफर भी न‍िकालते हैं, ज‍िसमें वो स्‍पेशल रेट की पेशकश करते हैं. ऐसे में इन मौकों को आप भुना सकते हैं और ऐसी स्‍कीम चुन सकते हैं, ज‍िसमें आपको सामान्‍य से ज्‍यादा ब्‍याज म‍िल रहा हो.

विज्ञापन

कौन-सा बैंक FD पर क‍ितना ब्‍याज दे रहा? देखें ल‍िस्‍ट
अभी अध‍िकांश बैंकों में स्पेशल रेट ऑफर चल रहा है. आप अपने अनुसार चुनाव कर सकते हैं.

एसबीआई: दो से 3 साल की अवध‍ि के ल‍िए 6.45 प्रत‍िशत और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 6.95 प्रत‍िशत ब्‍याज.

विज्ञापन

यून‍ियन बैंक ऑफ इंड‍िया : 3 साल के 6.10 फीसदी और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 6.60 फीसदी ब्‍याज.

पंजाब नेशनल बैंक : 390 द‍िनों के ल‍िए 7.10% और सीन‍ियर सिट‍िजन के ल‍िए भी 7.10% ही दे रहा है.

विज्ञापन

कैनरा बैंक : 444 द‍िन के ल‍िए 6.50% और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.00% ब्‍याज दे रहा है.

फेडरल बैंक : 999 द‍िनों की स्‍कीम में 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्‍याज दे रहा है.

विज्ञापन

HDFC : 18 से 21 महीने के ल‍िए 6.60% और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.10% ब्‍याज दे रहा है.

ICICI : 2 से 10 साल के ल‍िए 6.60% और सीन‍ियर स‍िट‍िजन के ल‍िए 7.10% ब्‍याज दे रहा है.

विज्ञापन

कोटक : 23 महीने के ल‍िए सीन‍ियर स‍िट‍िजन को 7.10% ब्‍याज दे रहा है और सामान्‍य लोगों को 6.70% का ब्‍याज.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ