PM Kisan 21st Installment Date: जानें कब आएंगे 2000 रुपये; क‍िसानों को कब तक करना होगा इंतजार

PM Kisan Yojana 21st Installment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, देश के लाखों क‍िसानों को है. हालांक‍ि कुछ राज्‍यों में क‍िस्‍त जारी कर दी गई है. लेक‍िन ज‍िन राज्‍यों में पीएम क‍िसान के 2000 रुपये जारी नहीं क‍िए गए हैं, उन्‍हें क‍िस्‍त आने का इंतजार है.

pm kisan 21st installment release date

PM Kisan 21st Installment Release Date: अगर आप क‍िसान हैं और अपको पीएम क‍िसान योजना के तहत आने वाली क‍िस्‍त का इंतजार है तो आपके ल‍िए ये एक बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment) जल्द ही किसानों के खातों में जमा होने वाली है.

विज्ञापन

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित राज्‍यों में सरकार पहले ही पीएम क‍िसान योजना की 2000 रुपये की क‍िस्‍त जारी कर चुकी है और अब, उन राज्यों के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 2,000 रुपये की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, ज‍िनके खाते में पैसे अभी तक नहीं आए हैं.

विज्ञापन

कब जारी होगी पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त ?
हालांक‍ि सरकार की तरफ से क‍िसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेक‍िन प‍िछले ट्रेंड पर गौर करें तो सरकार साल में तीन क‍िस्‍त जारी करती है, जो हर चार महीने के अंतराल पर आती है. हालांक‍ि कई बार क‍िस्‍त का पैसा जारी करने में सरकार ने 6 महीने का वक्‍त भी लगाया है. 20वीं क‍िस्‍त सरकार ने 2 अगस्‍त को जारी की थी. अब साल की आख‍िरी क‍िस्‍त यानी 21वीं किस्‍त, नवंबर में जारी होनी चाह‍िए. क्‍योंक‍ि साल की पहली क‍िस्‍त सरकार फरवरी में जारी करती है. यानी फरवरी 2026 में 22वीं क‍िस्‍त आनी है, तो सरकार को नवंबर में ही 21वीं क‍िस्‍त जारी करनी होगी, ताक‍ि 4 महीने का गैप म‍िल सके.

विज्ञापन

पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त को लेकर तारीख के बारे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि‍ यह ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव के दौरान ही जारी हो सकती है.

विज्ञापन

पहले से कर लें तैयारी
क‍िसानों के ल‍िए ये जानना जरूरी है क‍ि पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना के तहत म‍िलने वाला पैसा उनके खाते में तभी आ पाएगा, जब वो अपनी ई-केवाईसी पूरी करेंगे. अगर क‍िसी क‍िसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है तो उसके खाते में 2000 रुपये की रकम नहीं आएगी.

विज्ञापन

कब-कब जारी हुई है क‍िस्‍त ?

20वीं किस्त : 2 अगस्त, 2025

विज्ञापन

19वीं किस्त : 24 फरवरी, 2025

18वीं किस्त : 5 अक्टूबर, 2024

विज्ञापन

17वीं किस्त : 18 जून, 2024

16वीं किस्त : 28 फरवरी, 2024

विज्ञापन

15वीं किस्त : 15 नवंबर, 2023

14वीं किस्त : 27 जुलाई, 2023

विज्ञापन

13वीं किस्त : 27 फरवरी, 2023

12वीं किस्त : 17 अक्टूबर, 2022

विज्ञापन

11वीं किस्त : 1 जून, 2022

10वीं किस्त : 1 जनवरी, 2022

विज्ञापन

9वीं किस्त : 10 अगस्त, 2021

8वीं किस्त : 14 मई, 2021

विज्ञापन

सातवीं किस्त : 25 दिसंबर, 2020

छठी किस्त : 9 अगस्त, 2020

विज्ञापन

पांचवीं किस्त : 25 जून, 2020

चौथी किस्त : 4 अप्रैल, 2020

विज्ञापन

तीसरी किस्त : 1 नवंबर, 2019

दूसरी किस्त : 2 मई, 2019

विज्ञापन

पहली किस्त : 24 फ़रवरी, 2019

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ