Bihar Assembly Election 2025: ब‍िहार में आज 6 नवंबर को ब‍िहार में मतदान शुरू हैं और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अपना वोट डालने के ल‍िए लोग मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से पहुंच गए हैं. अपना वोट डालने के ल‍िए वोटर आईडी का होना जरूरी है. वोट‍िंग के ल‍िए इसे प्राथम‍िक दस्‍तावेज कहा जाता है. लेक‍िन जिन लोगों का पहचान पत्र खो गया है या जिन्हें प्राप्त नहीं हुआ है या जल्‍दी-जल्‍दी में वोटर आईडी लाना भूल गए हैं, तो क्‍या वो आज वो अपना वोट डाल सकते हैं? आइये जानते हैं:

विज्ञापन

बिना वोटर आईडी कार्ड क्‍या वोट डाल सकते हैं वोटर?

विज्ञापन

मतदान केंद्र पर जाने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपना वोटर कार्ड अपने पास रख ल‍िया है. इसके साथ ही ये भी सुन‍िश्‍च‍ित कर लें क‍ि आपका नाम मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं. अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है, लेक‍िन आपका नाम वोटर ल‍िस्‍ट में है तो आप अपना वोट डाल सकते हैं. क्‍योंक‍ि सिर्फ मतदाता पहचान पत्र होने से आप मतदान के लिए योग्य नहीं हो जाते, इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आपका नाम वास्तविक मतदाताओं की सूची में हो. अगर आपका मतदाता पहचान पत्र खो गया है और उसे प्रस्तुत नहीं किया जा सकता, तो चुनाव आयोग द्वारा सूचीबद्ध किसी भी वैध वैकल्पिक पहचान पत्र के साथ, आपको मतदान करने की अनुमति है.

मतदान के लिए ये 12 दस्तावेज द‍िखा सकते हैं

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने 12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों को अधिकृत किया है जिन्हें मतदाता मतदान केंद्रों पर प्रस्तुत कर सकते हैं यदि उनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है. इनमें शामिल हैं:

आधार कार्ड

विज्ञापन

पैन कार्ड

विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी)

विज्ञापन

सेवा पहचान पत्र (सरकारी कर्मचारियों के लिए)

डाकघर या बैंक पासबुक

विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय द्वारा जारी)

ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन

पासपोर्ट

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन

पेंशन कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

विज्ञापन

सांसदों, विधायकों या विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र

नागरिकों से अनुरोध है कि वे चुनाव आयोग की वेबसाइट (eci.gov.in) पर अपनी पंजीकरण स्थिति की जाँच करें और मतदान केंद्र पर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे सूचीबद्ध पहचान प्रमाण दस्तावेज़ों में से एक प्रस्तुत करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ