PM Kisan 21st Installment: 21वीं किस्त को लेकर आया है नया अपडेट, जानें कब आएंगे 2000 रुपये?

PM Kisan 21st Installment Latest Update: ज‍िन लोगों को 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार है, उनके ल‍िए जरूरी अपडेट है. अगर आप चाहते हैं क‍ि आपके अकाउंट में क‍िस्‍त के 2000 रुपये आ जाए तो उससे पहले ईकेवाईसी जैसे कुछ जरूरी काम भी आपको करने होंगे.

pm kisan 21st installment
विज्ञापन

PM Kisan Yojana Update: ज‍िन राज्‍यों में क‍िसानों को अभी तक पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त नहीं म‍िली है, उन्‍हें इसका बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके ल‍िए एक अपडेट है. जल्‍द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर आ सकती है. क‍िसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है.

दरअसल, उम्‍मीद की जा रही है क‍ि छठ के बाद किसानों के खाते में क‍िस्‍त के 2000 रुपये आ सकते हैं. पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) की राशि नवंबर के पहले सप्‍ताह में आने की उम्‍मीद की जा रही है. पीएम किसान निधि की किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment) पाने के ल‍िए क‍िसानों को अपनी ईकेवाईसी (PM Kisan e-KYC) पूरी करनी जरूरी है.

Advertisment

बता दें क‍ि 6 नवंबर को ब‍िहार में पहली वोट‍िंग होने वाली है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है क‍ि इंस्‍टॉलमेंट के पैसे इसी दौरान जारी हो सकते हैं.

क‍िन राज्यों में आ चुकी है 21वीं किस्त

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में क‍िस्‍त के 2000 रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं. बाढ़ के कारण इन राज्‍यों के किसानों को भारी नुकसान हुआ था. इसल‍िए इनके ल‍िए क‍िसान योजना की क‍िस्‍त जल्‍दी जारी कर दी गई.

विज्ञापन

ल‍िस्‍ट में अपना कैसे चेक करें?

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘Kisan Corner’ सेक्शन में जाएं.

विज्ञापन

अब ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें और अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.

‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें और चेक करें.

विज्ञापन

21वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये काम

e-KYC, आधार लिंकिंग और सही बैंक डिटेल जरूर चेक कर लें. जिन किसानों ने अभी तक ये नहीं क‍िया है, उनकी क‍िस्‍त रुक सकती है.

विज्ञापन

कहां चेक करें अपडेट

ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर सभी अपडेट (PM Kisan Latest Update) देख सकते हैं. अगर आपका फोन नंबर ल‍िंक है तो SMS Alerts के जर‍िए भी आपको क‍िस्‍त पर अपडेट म‍िल जाएगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ