PM Kisan 21st Installment: आज किसानों का इंतजार खत्म हो रहा है. आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त जारी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटोर से पीएम किसान योजना की (PM-Kisan scheme) की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे सरकार 2000 रुपये के तीन किस्तों में देती है. इस साल की ये आखिरी किस्त है.
देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में कुल 18000 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे. सिर्फ राजस्थान में ही 66.62 लाख किसानों को इसका लाभ होगा. राजस्थान किसानों के लिए कुल 1332 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
PM Kisan: स्टेटस कैसे चेक करें?
PM किसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘FARMERS CORNER’ में जाएं और ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें.
अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें.
अब ‘Get Report’ पर क्लिक करें. आपके सामने लिस्ट आ जाएगी.
पीएम किसान योजना (PM-Kisan) के तहत अब तक 20 इंस्टॉलमेंट जारी किए जा चुके हैं. आज 21वीं किस्त जारी की जा रही है.
Property: इस राज्य में बढ़ी रजिस्ट्री फीस, महंगा हुआ घर और जमीन खरीदना
बता दें कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आपदा प्रभावित कुछ राज्यों के लिए पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं.
इन किसानों को नहीं मिल पाएगी 21वीं किस्त
जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नहीं मिल पाएगी. किस्त जारी करने से पहले सरकार सभी किसानों को बार-बार अपनी ई-केवाईसी पूरी करने को कहती रही है. लेकिन अगर फिर भी किसी किसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो वह 21वीं किस्त पाने से वंचित हो सकते हैंं.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
7 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
8 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
9 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
16 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
16 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines