PM Kisan E KYC Online Process: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए एक शानदार स्कीम चलाई जा रही है जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)। इसके अंतर्गत देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और इससे जुड़े बाकी कामों के साथ-साथ घरेलू जरूरतों से जुड़े अलग-अलग इनपुट खरीदने के लिए पैसों की सहायता दी जाती है।
किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी, 2024 को सभी पात्र किसानों को इस योजना की 16वीं किस्त जारी की गई। पीएम-किसान पहल के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिए जाएंगे। कुल मिलाकर किसानों को एक साल में 6,000 रुपये मिलते हैं।
आपको बता दें कि पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार PMKISAN रजिस्टर किसानों को eKYC जरूर करवानी होगी। यह सर्विस पीएम किसान पोर्टल पर है या पास के सीएससी केंद्रों में जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी भी करवाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें: PM-KISAN के लिए अप्लाई करते टाइम भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
पीएम किसान सम्मान निधि 17वीं किस्त कब आएगी 2024?
लाभार्थी किसानों के मन में अब एक ही सवाल है कि किसानों के खाते में 2000 कब आएंगे? पीएम किसान योजना के अनुसार, यह हर चार महीने में यानी अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में जारी होती है। योजना का पैसा लाभ लेने वालों के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाती है। 16वीं किस्त फरवरी महीने में दी गई थी इसलिए 17वीं किस्त मई में किसी भी टाइम आ सकती है। फिलहाल, अगली किस्त जारी होने की डेट तय नहीं हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान की 17वीं किस्त सिर्फ उन लोगों को ही मिलेगी जिनके भूमि रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।
PM Kisan E KYC ऑनलाइन कैसे करें?
- सबसे पहले पीएम-किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- पेज की दाईं तरफ eKYC का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भरें।
- ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करके ओटीपी डालें।
- इस तरह आपकी eKYC हो जाएगी।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines