PM-KISAN के लिए अप्लाई करते टाइम भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन

PM Kisan Yojana Application Rejection Reasons: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन हर बार रिजेक्ट हो रहे हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आवेदन करते समय ये गलतियां बिलकुल न करें।

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

PM Kisan 17th installment: केंद्रीय सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में हमारे किसान भाइयों के लिए सरकार PM Kisan Samman Nidhi Yojana चला रही है। हर साल कई किसान इस योजना के लिए अप्लाई करते हैं लेकिन कई किसानों की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है। जानें वे कारण जिनसे कैंसिल कर दिया जाता है आवेदन।

क्या है PM Kisan Samman Nidhi योजना?

इसमें सरकार इस योजना के लिए पात्र किसानों और उनके परिवारों को किसानी से जुड़ी चीजों की खरीद के लिए पैसा मुहैया करवाती है। इसके साथ-साथ घरेलु सामान की खरीद के लिए भी पैसा मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लॉन्च की गई थी।

पीएम किसान निधि योजना आवेदन रिजेक्ट होने के कारण

  • गलत बैंक डिटेल्स डालना: कई बार आवेदन के समय बैंक से जुड़ी गलत डिटेल्स डालने की वजह से आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है इसलिए यह जानकारी भरते समय अच्छे से क्रॉस चेक कर लें।
  • एक्सक्लूजन केटेगरी में आना: अगर आप योजना के अंतर्गत नहीं आते या एक्सक्लूजन केटेगरी में आते हैं तो आपका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। ऐसे में सबसे पहले क्राइटेरिया चेक कर लें।
  • आधार से बैंक अकाउंट न लिंक होना: अगर आवेदक का आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो ऐसे में एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है।
  • एज लिमिट: अगर अप्लाई करने वाले की उम्र 18 साल से कम है तो उसके एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
  • ई-केवाईसी न हो: अगर आवेदक ने ई-केवाईसी नहीं करवाई तो वह इस योजना के लिए रिजेक्ट हो जाएगा और लाभ नहीं उठा पाएगा।

आपको बता दें कि इस योजना के जरिए लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद उन्हें तीन किस्तों में मिलती है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी होगी। अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ