PM Kisan 16th Installment Date: क्या आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं? क्या आपको भी पीएम किसान की 16वीं किस्त का इंतजार है? तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही आपके खाते में पीएम-किसान की 16वीं किस्त आ जाएगी। इसके लेटेस्ट अपडेट में किस्त आने की तारीख सामने आ चुकी है। फरवरी महीना समाप्त होने से पहले आपके बैंक में पीएम किसान की किस्त आ सकती है, आइए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी खास जानकारी बताने के साथ ही बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने किस्त के पैसे आने से संबंधित अपडेट को चेक कर सकते हैं?
आर्थिक मजबूती के लिए है योजना
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता है, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) भी है। किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार की ओर से हर तीसरे महीने में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह से लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये का फायदा दिया जाता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त कब आएगी?
होली से पहले किसानों को तोहफा देते हुए सरकार की ओर से पीएम-किसान की 16वीं किस्त सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान के आधिकारिक हैंडल पर आगामी किस्त की जानकारी दी गई है। पोस्ट के अनुसार लोगों पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त का पैसा 28 फरवरी 2024 को लाभार्थियों के बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
https://twitter.com/pmkisanyojana/status/1760638482756640968
कैसे मिलेगा PM Kisan की किस्त का फायदा?
पीएम किसान की किस्त के पैसे पाने के लिए लाभार्थियों को अपना केवाईसी अपडेट जरूर करा लेना चाहिए। इसके अलावा बैंक अकाउंट से आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी होता है। इतना ही नहीं, लाभार्थियों के लिए जरूरी है कि वो भू-सत्यापन (Geo-Verification) भी करा लें। अगर इनमें से कोई कमी हुई तो आपके पीएम किसान की किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
कैसे चेक करें पीएम-किसान की 16वीं किस्त का स्टेटस?
पीएम-किसान की 16वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक साइट (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पर जाएं। यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फोन नंबर यहां दर्ज करें। अब आपको बॉक्स में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाना है। इस तरह से आपको शो हो सकेगा कि आपके किस्त के पैसे कहां तक पहुंचे हैं यानी उसका स्टेटस क्या है।
ये भी पढ़ें- Aadhar Card से चाहकर भी हैकर्स नहीं कर पाएंगे आपका डाटा चोरी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines