PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। उनका पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। इस बीच अगर आपने अभी तक दो जरूरी काम पहला- भू सत्यापन और दूसरा- ई-केवाईसी नहीं निपटाएं हैं, तो इसे जल्द पूरा कर लें। वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में इसी महीने जुलाई में आ जाएगा। खबरों के मुताबिक 15 जुलाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 14वीं किस्त का 2000 रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।
हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक 14वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 30 जून सरकार किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ। अब खबरें आ रही है कि इस महीने यानी जुलाई महीने के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में किसान भाइयों के खाते में पैसा आ जाएगा।
15 जुलाई के बाद किसानों के खाते में आएंगे पैसे
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, अभी इसका कोई आधिकारिक ऐलाना या फिर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कयासों का बाजार गर्म है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था।
आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
केंद्र सरकार की ये है सबसे महत्वाकांक्षी योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update 12 July : 7वें आसमान से लुढ़का सोना, 2700 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता
इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
ऐसे अपडेट करें ऑनलाइन eKYC
पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
5 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines