---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update 12 July : 7वें आसमान से लुढ़का सोना, 2700 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

Gold Price Update 12 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भी सोना चढ़कर 58900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70900 रुपये […]

---विज्ञापन---
Gold Price Update 12 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भी सोना चढ़कर 58900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70900 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना (Gold Price Update) सोना 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58866 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार  को सोना (Gold Price) 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58656 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 197 रुपये महंगा होकर 70828 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले सोमवार  को चांदी 881 रुपये उछलकर होकर 70631 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 58866 रुपये, 23 कैरेट 58630 रुपये, 22 कैरेट वाला 53921 रुपये, 18 कैरेट वाला 44150 रुपये और 14 कैरेट वाला 34437 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 रुपये तो चांदी 9100 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोना गिरकर अपने ऑलटाइम हाई से 2719 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9152 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
First published on: Jul 12, 2023 08:04 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola