PM Kisan 13th Installment: होली से करीब 10 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Instalment) जारी कर दी है। पीएम मोदी ने इसके लिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इसके साथ ही किसानों का लंबे असरे से पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त (13वीं किस्त) जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को देशभर के पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के लिए बड़ी सौगात बताई जा रही है। किसानों के खाते में ये राशि डीबीटी माध्यम से भेजी गई है। कुल 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई है।
गौरतब है कि इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
हालांकि इस बार पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) का पैसा लाखों किसानों के खाते में नहीं आई है। दरअसल पिछले दिनों सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाभार्थियों के पात्रता में कुछ महत्वपूर्ण किया और साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया। जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया था उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा। यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें। इन तीन नंबरों के जरिये आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी।
- अगर आपको FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।
आपको बता दें, 13वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें –PM Kisan 13th Installment: ना हों मायूस, इस नंबर पर करें फोन, तुरंत मिलेगा पैसा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 13th Installment) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
6 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
7 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
8 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
8 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
9 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
14 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
15 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines