PM Kisan 13th Installment: ना हों मायूस, इस नंबर पर करें फोन, तुरंत मिलेगा पैसा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त (PM Kisan Scheme) का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। किसानों के खाते में ये राशि डीबीटी माध्यम से भेजी गई। कुल 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई है।
इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को दिवाली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
ऐसे में देशभर के किसानों का लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। किसानों का यह इंतजार ऐसे समय में खत्म हुआ है जब होली का त्योहार सामने हैं। ऐसे में देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों की होली बढ़ियां रहने की संभावना है।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: 48 घंटे बाद कर्मचारियों पर पैसों की बरसात, जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan 13th Installment) की 13वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही देश के करीब 8 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त (PM Kisan Scheme) आ गई है। केंद्र सरकार की इस योजना का जिन किसानों को लाभ मिला है, उनका नाम पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan 13th Installment) के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों से ई-केवाईसी (e-kyc) कराने के लिए कहा था। जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपने भी अबतक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसे आज ही पूरा कर लें। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड से कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री का किसानों को होली का तोहफा, खाते में डाले 2000-2000 रुपये
अगर पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप अपने जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण जान अधूरे प्रोसेस को जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके साथ ही यदि लगातार दो किस्त से लिस्ट में आपका नाम नहीं आ रहा है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें। यहां कॉल करने के बाद आप अपना नाम व अन्य डिटेल बताकर जानकारी हांसिल कर सकते हैं।
आपको बता दें, 12वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहा पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: